मथुरा, अगस्त 2 -- जनवादी लेखक संघ के तत्वावधान में प्रेमचंद जयंती के अवसर पर एएचएम स्कूल, चन्दनवन में प्रेमचंद का सपना और आज का भारत विषय पर विचार-गोष्ठी का आयोजन सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. जेड हसन की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत अंजू मिश्रा ने प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी दूध का दाम का प्रभावशाली वाचन किया, जिसे श्रोताओं ने अत्यंत रुचि एवं संवेदना के साथ सुना। मुख्य वक्ता एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शांतिस्वरूप शर्मा 'शांतनु' ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य केवल अपने समय का दस्तावेज नहीं, बल्कि आज के भारत को समझने की भी सबसे विश्वसनीय कसौटी है। यह भी पढ़ें- मुंशी प्रेमचंद साहित्य पर हुआ संवाद अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. जेड हसन ने कहा कि प्रेमचंद क...