बुलंदशहर, जनवरी 4 -- महात्मा ज्योतिबा फुले जन्मोत्सव समिति के बैनर तले शनिवार शाम को कचहरी मार्ग स्थित डा. भीमराव आंबेडकर पार्क में सावित्री बाई फुले का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भजनलाल और संचालन नानकचंद सैनी ने किया। जिसके बाद उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। समिति के अध्यक्ष भगवत सैनी ने बताया कि माता सावित्री बाई फुले ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को झेलकर शोषित-पीड़ित समाज में शिक्षा की अलख जगाई। साथ ही महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया। वहीं उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले ने अपना संपूर्ण जीवन नारी समाज के लिए अर्पित कर दिया। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनके विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इसमें डा. अजय कुमार, सतवीर सिंह, बाबूलाल गौतम, सीताराम, लखपत सिंह, नंदक...