प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 3 -- प्रतापगढ़। सपा कार्यालय पर शनिवार को शिक्षाविद सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष गीता यादव की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने समाज सुधारक, कवियित्री और महिला शिक्षिका के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की और उन्हें नमन किया। कहा कि उन्होंने बाल विवाह तथा सती प्रथा जैसी कुरीतियों का घोर विरोध किया था। इस दौरान निसार अहमद, डॉ.रामबहादुर पटेल, विकास यादव, इमरान, विजय गौतम, मुमताज, प्रदीप यादव, उत्तम सिंह, मनीष पाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...