रिषिकेष, अप्रैल 14 -- तीर्थनगरी ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। ऋषिकेश के विभिन्न संगठनों और संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन से श्रोताओं को अवगत कराया। डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन हमें शिक्षा, संघर्ष, अनुशासन एवं समर्पण का अद्भुत संदेश देता है। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब के आदर्शो पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना यदि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं तो एक स...