गढ़वा, अप्रैल 14 -- कांडी, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व जिला संगठन की ओर से मंगलवार को कांडी मंडल कार्यालय में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य सह मंडल प्रभारी रामलाल दुबे उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. आंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि रामलाला ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और समरसता का प्रतीक है। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। यह भी पढ़ें- संविधान रचयिता बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर की मनाई जयंती उनके द्वारा बनाया गया संविधान ह...