बेगुसराय, जनवरी 29 -- बेगूसराय। माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं लाला लाजपत राय की जयंती 28 जनवरी को उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने लाला लाजपत राय के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किये। साथ ही, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्य शीतल देवा ने कहा कि लाला लाजपत राय एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। निदेशक डॉ. मनीष सेवा ने कहा कि लाला लाजपत राय की जयंती हमें उनकी वीरता, दृढ़ संकल्प और देशभक्ति की याद दिलाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...