अमरोहा, अप्रैल 14 -- फोटो... गजरौला, संवाददाता। सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र चौधरी ने सलेमपुर गोंसाई, बैरमपुर भूड, चौड़पुर माफी आदि गांवों में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि संविधान बचाने के लिए 2027 में सपा की सरकार प्रदेश में बनानी होगी। भाजपा लोकतंत्र व संविधान खत्म करना चाहती है। आज प्रदेश की जनता बदलाव चाहती और अखिलेश यादव को अपने मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष व धनौरा विधानसभा प्रभारी सौरभ यादव ने कहा कि इस बार अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है और सारा पीडीए समाज बाबा साहब के बनाए गए संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.