गढ़वा, मई 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। आरके पब्लिक स्कूल में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। उक्त अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक अलखनाथ पांडेय ने कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ एक बहुआयामी प्रतिभा के शख्सियत थे। उन्होंने कहा टैगोर आधुनिक भारत की महानतम हस्तियों में से एक माने जाते हैं। वह एक कवि, लेखक, विचारक, दार्शनिक, गीतकार और चित्रकार थे, जिन्होंने पश्चिमी विश्व में भारतीय संस्कृति के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।    मौके पर स्कूल के प्राचार्य संतोष पांडेय, अनुप कुमार पांडेय, अनिता सिन्हा, देवेन्द्र सिंह, राजेश कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्रद्धापूर्वक मनाई गई रवींद्र जयंती यह भी पढ़ें- टैगौर की जयंती पर शिक्षण संस्थानों में उन्हें याद किया गया यह भी ...