रामगढ़, अप्रैल 23 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ के गोला रोड स्थित रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के वंदना सभागार में महान स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह कि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन के साथ किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्यों ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे, जिन्होंने अपनी वृद्धावस्था में भी अदम्य साहस का परिचय देते हुए अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें देशभक्ति गीत, भाषण के माध्यम से वीर कुंवर सिंह के जीवन की प्रेरक घटनाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.