छपरा, अप्रैल 9 -- फोटो- 14-राहुल सांकृत्यायन की जयंती पर कार्यक्रम में भाग लेते शिक्षक,अध्यापक, अधिवक्ता ,छात्र व बुद्धिजीवी छपरा। देश के महान स्वतंत्रता सेनानी, लेखक पत्रकार, किसान नेता महापंडित राहुल सांकृत्यायन की 133वीं जयंती आज छपरा के लक्ष्मी नारायण यादव सभागार में जिला जनता दल यू अध्यक्ष बैद्यनाथ नाथ सिंह 'विकल' की अध्यक्षता में आयोजित की गई । इस अवसर पर शहर के शिक्षक,अध्यापक, अधिवक्ता ,छात्र ,बुद्धिजीवी और सभी वर्गों के लोग उपस्थित होकर राहुल जी के प्रति अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। विषय प्रवेश करते हुए डॉ लाल बाबू यादव ने राहुल जी के छपरा में किए गए राजनीतिक आंदोलन, विभिन्न पुस्तकों के लेखन, जेल यात्राएं और सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों की व्यापक चर्चा की। उन्होंने बतलाया कि यह सारण का सौभाग्य है कि महापंडित राहुल सांकृत्यायन न...