फतेहपुर, मार्च 5 -- फतेहपुर। राष्ट्रकवि पं. सोहन लाल द्विवेदी की 120वीं जयंती गुरुवार को श्रद्धा के साथ मनाई गई। शहर के द्विवेदी चौराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर उनके कवित्व एवं व्यक्तित्व का बखान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजय अवस्थी आदि ने दीप प्रज्जवलन किया और प्रसिद्ध रचना चल पड़े जिधर दो डगमग, चल पड़े कोटि पग उसी ओर...का काव्य पाठ किया गया। वक्ताओं ने राष्ट्रकवि की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कवि चन्द्र कुमार पाण्डेय, आचार्य विष्णु शुक्ला, सुधाकर अवस्थी, राजेन्द्र शुक्ला, अविनाश तिवारी समेत अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.