चाईबासा, मार्च 15 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड पान तांती स्वासी कल्याण समिति जिला ईकाई द्वारा चाईबासा कुम्हार टोली सामुदायिक भवन में पान गुरु स्वर्गीय मुकुंद राम तांती की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया एवं दीप जलाकर उन्हें पुष्पांजलि दिया गया। इसके तत्पश्चात जिला कमेटी के अध्यक्ष इस्माइल सिंह दास की अध्यक्षता में वार्षिक मिलन समारोह की समीक्षा बैठक हुई। इसमें संगठन के केंद्रीय महासचिव विजय कुमार दास की उपस्थिति में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई एवं संगठन के विस्तार के लिए अगला कार्यक्रम रखने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक डॉ. अशोक दास, राहुल दास उपाध्यक्ष, मोहन केसरी, दुर्योधन पान, सचिव शंकर पान, सह सचिव मुन्ना दास, संगठन सचिव कृपा सिंधु पान, संगठन सह सचिव, दुर्योधन दसव्य, पूर्...