आजमगढ़, जनवरी 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। कलक्ट्रेट चौराहे पर शनिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री शैलेश राय के नेतृत्व में बाबू विश्राम राम की जयंती मनाई गई। समाजवादियों एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और प्रवीण कुमार राय उर्फ अंबुज एडवोकेट ने कहा कि बाबू विश्राम राय समाजवाद के प्रणेता थे। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री शैलेश राय एवं पतिराम यादव ने कहा कि उन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन में कभी ऐश-ओ-आराम को महत्व नहीं दिया। सदैव आम जनमानस के लिए समर्पित रहे। वे चार बार विधानमंडल के सदस्य रहे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए कभी पेंशन नहीं ली। कार्यक्रम के अंत में उनके आदर्शों पर चलने का संकल...