हरदोई, मार्च 15 -- हरदोई। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में बहुजन नायक और पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 92वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके विचारों को याद किया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ बसपा नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य मंजू देवी 'राजेंद्र' ने "लखनऊ चलो" अभियान के अंतर्गत कई गांवों का भ्रमण किया। इस अवसर पर शाहाबाद के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, शाहाबाद लालता प्रसाद, अवनीश कुमार, शिवशंकर, सुंदर लाल सहित सैकड़ों बसपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.