चाईबासा, अगस्त 20 -- चाईबासा।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में श्रद्धांजलि एवं स्मरण समारोह आयोजित किया गया।

समारोह का आयोजन कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके व्यक्तित्व, कृतित्व तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया।कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक, प्रगतिशील और तकनीकी रूप से सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की।

युवाओं का योगदान युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में अधिक भागीदारी देने, सूचना एवं प्रौद्योगिकी के विस्तार तथा पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने की दिशा में उनके य...