लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के जन्म शताब्दी के तहत शुक्रवार को दारुलशफा में राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। चन्द्रशेखर चबूतरा पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी व लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के संरक्षक यशवंत सिंह समेत अन्य लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समानता और जन कल्याण के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। यशवंत सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी ने अपनी राजनीति में देशहित को हमेशा सर्वोपरि रखा। सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा। यह भी पढ़ें- राजद ने पूर्व पीएम चंद्रशेखर की जयंती म...