बांदा, अप्रैल 5 -- बांदा। संवाददाता कांग्रेस ने रविवार को कार्यालय में पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवनराम जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा की।कहा किवह बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के रहे और उप प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया।जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट ने प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि बाबू जगजीवन राम बिहार के भोजपुर में जन्मे और बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के रहे। 1946 में सबसे कम उम्र में पंडित जवाहर लाल नेहरू के मंत्रिमंडल में श्रम मंत्री बने। बाबू जी दलित समुदाय से जरूर आते थे, लेकिन 1952 से लेकर 1984 तक जनरल सीट से आठ बार लोकसभा सांसद चुने गए। रेल मंत्री, कृषि मंत्री, रक्षा मंत्री, और उप प्रधानमंत्री तक बने। सामा...