देवघर, अप्रैल 12 -- मधुपुर। कुशवाहा महासंघ के तत्वावधान में शनिवार को महान समाज सुधारक ज्योतिबा राव फूले का 199वां जन्म दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। संघ के अनुमंडल अध्यक्ष ब्रह्मदेव वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उनकी तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिवेणी वर्मा ने कहा कि ज्योतिबा राव फूले महान समाज सुधारक थे। उन्होंने लोगों को शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई विद्यालय का निर्माण कराया। समाज के दबे-कुचले लोगों को शिक्षा से जोड़कर उन्हें अधिकार दिलाने का काम किया। वह महिला शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और जाति विरोधी समाजिक सुधारों के अग्रदूत थे। मौके पर उपेंद्र वर्मा, प्रदीप वर्मा, रामदेव वर्मा, प्रमोद वर्मा, नरेश वर्मा, राधेश्याम वर्मा, राजेंद्र महरा, प्रदीप वर्मा, केशव कुमार, रतन लाल...