हजारीबाग, जनवरी 24 -- हजारीबाग, वरीय संवाददता। शनिवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती समारोह कर्पूरी चौक, नूरा (हजारीबाग) में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। जयंती समारोह की अध्यक्षता बटेश्वर प्रसाद मेहता ने की। कार्यक्रम में भारतीय नाई समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, हजारीबाग जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर (अधिवक्ता) एवं केश कला बोर्ड हजारीबाग के जिला अध्यक्ष मुन्ना ठाकुर उपस्थित रहे। समारोह के मुख्य अतिथि भुनेश्वर प्रसाद मेहता (पूर्व सांसद, हजारीबाग) तथा विशिष्ट अतिथि उमेश प्रसाद मेहता (जिला परिषद अध्यक्ष) थे। वहीं अर्जुन मेहता (प्रदेश सचिव), मिथिलेश सिंह (प्रदेश सचिव), युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा, चंद्रमोहन पटेल (पूर्व जिला अध्यक्ष) एवं बसंत मेहता सहित कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। वक्ताओ...