बरेली, अक्टूबर 3 -- गांधी जयंती पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। आंवला में रोडवेज स्टैंड पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में प्रबंधक राकेश कुमार सक्सेना, अध्यक्ष पुरुषोत्तम सरन, प्रधानाचार्य गवेंद्र सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद दोनों महापुरुषों महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। बाल विद्यापीठ स्कूल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। संस्थापक डॉ रमेश चंद्र गुप्त ने ध्वजारोहण किया। बच्चों को गांधी जी और शास्त्री जी की जीवनी के बारे में बताया। इस दौरान प्रबंधक डा संजीव गुप्त, प्रधानाचार्य सारिका गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। दिनेश तिवारी इंटर कॉ...