बेगुसराय, मार्च 15 -- बलिया। अनुमंडल क्षेत्र के डंडारी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष रविवार को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक महान सामाजिक चिंतक और आंदोलनकारी कांशीराम की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। वक्ताओं ने उनके सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन एकता के विचारों को याद करते हुए उनके संघर्षों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इसी उद्देश्य से 18 मार्च 2026 को पटना में समता महाजुटान और राजभवन मार्च आयोजित किया जा रहा है। मौके पर विजय पासवान, विकास कुमार, सोनू फर्नाज, रामकुमार तांती, दुर्बल सहनी, रवि रंजन, मनीष कुमार, राजा कुमार, सिकंदर कुमार, नरेश पासवान, जयलेश सहनी, पंकज कुमार तथा नीतीश कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.