हजारीबाग, मई 11 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती को लेकर गुरुग्राम पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बेड़ा हरियारा मुखिया रामचंद्र यादव, भेलवारा मुखिया प्रतिनिधि गंगाधर महतो एवं प्राचार्य सुभाष कुमार ने किया। इस अवसर पर शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में गुरुदेव के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि की गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर कवि के साथ एक महान दार्शनिक भी थे। जिन्होंने शिक्षा को प्रकृति से जोड़ने का संदेश दिया। गंगाधर महतो ने कहा गुरुदेव की रचनाएं आज भी राष्ट्रवाद और मानवता का सही अर्थ समझाती हैं। यह भी पढ़ें- रवींद्रनाथ टैगोर दो देशों के राष्ट्रगान के रचियता: डॉ़ कंचन विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।प्राचार्य ने...