अलीगढ़, अप्रैल 25 -- अलीगढ़। अचलताल स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में शुक्रवार को मां बगलामुखी जयंती श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाई गई। मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के महंत विनयनाथ महाराज के सानिध्य में मां बगलामुखी के श्रृंगार और अभिषेक के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो उठा। मां को पीतांबरा स्वरूप में सजाया गया व पीले पुष्प, पीले वस्त्र और विशेष भोग अर्पित किए गए। महंत विनयनाथ ने कहा कि मां बगलामुखी शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। उनकी आराधना से शत्रुओं पर विजय और जीवन की बाधाओं का निवारण होता है। यह भी पढ़ें- माता के जयकारे से गूंजा मां बगला मंदिर उन्होंने बताया कि जयंती के दिन की गई पूजा अत्यंत फलदायी मानी जाती है और साधना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अनुष्ठान...