आदित्यपुर, जनवरी 4 -- चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ प्रखंड के देवलटांड पंचायत अंतर्गत बासाहातु गांव में शनिवार को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर गांव में जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। ग्रामीणों ने जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर शामिल हुए। उन्होंने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासी समाज को एक नई पहचान दी। उनके अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। इस अवसर पर मुखिया विपिन सिंह मुंडा, मुकेश सिंह मुंडा, रतनलाल सिंह मुंडा, विनोद सिंह मुंडा, ललीन सिंह मुंडा, राजेश सिंह मुंडा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.