मैनपुरी, अप्रैल 29 -- सक्षम संस्था ने श्रद्धाभाव के साथ भक्तिकाल के कवि सूरदास की जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने कवि सूरदास के जीवन व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम के संचालन में सक्षम संस्था ने सक्रिय भूमिका निभाई। सक्षम संस्था के अध्यक्ष डा. एके जौहरी, उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा, कुलदीप सक्सेना, बृजेश सिंह भदौरिया, सचिव गौरव गुप्ता, कार्यालय प्रमुख पूजा शर्मा, महिला प्रमुख प्रीति शाक्य, सह महिला प्रमुख दिव्या शर्मा व प्रचार मंत्री विश्वनाथ गोस्वामी ने कवि सूरदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। सक्षम संस्था के मयंक शाक्य, शिवम व राकेश ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने कवि सूरदास को नमन करते हुए उनके योगदान को याद...