जयंती पर बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा लगाने का संकल्प
गिरडीह, सितम्बर 24 -- बगोदर, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलन के प्रणेता बिनोद बिहारी महतो की जयंती बगोदर प्रखंड के दो स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पहला कार्यक्रम ग्राम माहुरी में बिनोद बिहारी महतो सेना द्वारा आयोजित किया गया। लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और कहा कि बिनोद बाबू ने शोषित, वंचित और किसानों के हक के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनकी विचारधारा आज भी प्रासंगिक है। इस दौरान झारखंडी समाज ने माहुरी में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया।कार्यक्रम में बिनोद बिहारी महतो सेना के अध्यक्ष उमेश कुमार महतो, मुखिया प्रतिनिधि संतोष रजक, पंसस प्रतिनिधि प्रवीण कुमार महतो, छोटन प्रसाद, रमेश कुमार, मुमताज अंसारी, ललिता कुमारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। दूसरा कार्यक्रम ग्राम औरा स्थित विनोद उच्च विद्यालय परिसर में मनाया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.