अल्मोड़ा, मई 19 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। कविवर सुमित्रानंदन पंत की जयंती से पूर्व चित्रकाल प्रतियोगिता हुई। राजकीय संग्रहालय के प्रभारी निदेशक डॉ चंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जयंती 20 मई को सुमित्रानंदन पंत वीथिका में मनाई जाएगी। इससे पूर्व कौसानी के सभागार में पंत के जीवन एवं साहित्य पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को आज सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...