वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी। सितार वादक भारत रत्न पं.रविशंकर की जयंती पर राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय में व्याख्यान का आयोजन किया गया। वसंत महिला महाविद्यालय, आर्य महिला कॉलेज और वसंत कन्या कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रो. राजेश शाह ने सितार वादन किया। प्रो. संजय कुमार वर्मा ने पं. रविशंकर के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र प्रस्तुत किया। डॉ. अमित ईश्वर ने तबला संगत किया। इस अवसर पर हनुमान प्रसाद गुप्ता, डॉ. जयाशाही, प्रो. संजय कुमार वर्मा, डॉ. अमनदीप कौर, दिनेश मिश्र, प्रीतम मिश्र, डॉ. अमृत कुमार मिश्रा, प्रो. मीनू पाठक, डॉ. सुमन सिंह, प्रो. अनामिका दीक्षित, डॉ. शैल कुमारी, डिंपल राय, डॉ. सतीश कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...