गोरखपुर, जनवरी 24 -- गोरखपुर। आल इण्डिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन मंडल, जिला एवं गोरखपुर महानगर के संयुक्त तत्वावधान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 102 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान एक संगोष्ठी व शोभायात्रा का आयोजन किया गया। गोरखपुर जर्नलिस्ट्रा प्रेस क्लब में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक डा जेपी शर्मा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी जी का जीवन सामाजिक समानता और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। कर्पूरी जी के आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। विशिष्ट अतिथि विनय नंद प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि गरीबों के सच्चे हितैषी, शोषितों वंचितों के मसीहा, महान स्वतं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.