जयंती पर जनसंघ संस्थापक को किया याद
रिषिकेष, सितम्बर 25 -- ऋषिकेश में शुक्रवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। रेलवे मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के माध्यम से ऐसी विकास अवधारणा प्रस्तुत की, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और सम्मान को प्राथमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.