बुलंदशहर, मार्च 14 -- खुर्जा लोकसभा क्षेत्र से प्रथम सांसद और स्वतंत्रता सेनानी कन्हैयालाल बाल्मीकी की 107वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कार्यालय पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि कन्हैया लाल बाल्मीकी ने देश की आजादी के संग्राम में हिस्सा लिया और आजादी के बाद खुर्जा से प्रथम सांसद बने। उन्होंने कहा कि कन्हैयालाल बाल्मीकि सामाजिक सद्भाव और कांग्रेस की विचारधारा के लिए प्रतिबद्ध थे, उनके विचारों पर बाल्मीकि समाज और दलित समाज को अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर और खुर्जा में कन्हैयालाल बाल्मीकि के नाम पर सड़क और पार्क का नाम रखने के लिए जल्द आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, सुभाष गांधी, शिवराम बाल्मीकि, प्रशांत बाल्मीकि, विमलेश बाल्...