गंगापार, जनवरी 5 -- बीते शनिवार को उतराव थाना क्षेत्र के निमीथरिया गांव में शिक्षा की अलख जगाने वाली सावित्रीबाई फुले की जयंती पुष्कर सेवा संस्थान द्वारा हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई गई। कार्यक्रम मे पुष्कर सेवा संस्थान के अध्यक्ष व समाजसेवी अशोक कुमार पुष्कर व उपस्थित सभी लोग सावित्रीबाई फुले की चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुऐ दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया। पुष्कर सेवा संस्थान के अध्यक्ष समाजसेवी अशोक कुमार पुष्कर द्वारा छात्र छात्राओं को पेन कॉपी और मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर आनन्द कुमार पुष्कर, आरिदम पुष्कर, देवीशंकर पुष्कर, रवि, लालजी, फूलचंद, अंकित कुमार, आचार्य रजनीश तिवारी, समाजसेवी अभिषेक पुष्कर व कालेज के प्रबंधक डॉ नागेंद्र कुमार सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.