लखीमपुरखीरी, अप्रैल 15 -- बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर रमेश्वरापुर, रामनगर कलां, बिजुआ,रामदीन पुरवा,पड़रिया तुला, मुड़िया हेम सिंह मे बाबा साहब तथा भगवान् बुद्ध की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में विधायक गोला अमन गिरि मुख्य अतिथि रहे। ग्राम पंचायत जलालपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जिला कांग्रेस प्रभारी कंट्रोल रूम इकबाल अहमद खान ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद किया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को हर हाल में शिक्षा दिलाएं, ताकि वे अपने अधिकारों के लिए खड़े हो सकें और समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। यह भी पढ़ें- शिक्षा में बाबा साहब के योगदान को किया याद उन्होंने यह भ...