जयंती पर कार्यक्रम, जनहित का दिया संदेश
लखीमपुरखीरी, जून 8 -- निघासन। रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301 वीं जयंती पर ब्लाक सभागार में एक जनसभा की गई। प्रदेश सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री अजीत सिंह पाल ने बतौर मुख्य अतिथि दीप जलाकर इसकी शुरूआत की। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में अजीत सिंह पाल ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन की चर्चा करते हुए उनके द्वारा समाज हित में किए गए कामों की जानकारी देकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। साथ ही समाज के लोगों से संगठित होने व जागरूक रहने की बात कही। विधायक शशांक वर्मा, देवेंद्र कुमार तथा चेयरमैन बद्रीप्रसाद मौर्य आदि ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में राज राजेश्वर सिंह, राकेश पाल, धर्मेंद्र पाल तथा दयाशंकर पाल आदि तमाम कार्यकर्ता व अफसर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.