भभुआ, मई 9 -- उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन कर उनके विचारों पर की चर्चा (ओलंपियाड) भभुआ, नगर संवाददाता। चांद के मानव भारती हेरिटेज विद्यालय में विश्व कवि रबीन्द्र नाथ टैगोर की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके शिक्षा-दर्शन, मानवीय मूल्यों एवं प्रकृति-आधारित शिक्षण पद्धति से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- जयंती पर याद किये गये कवि गुरू रवीन्द्र नाथ टैगोरकार्यक्रम की गतिविधियाँ बच्चों ने रवीन्द्र संगीत, कविता-पाठ, नृत्य एवं विचार-प्रस्तुति के माध्यम से गुरुदेव के व्यक्तित्व और कृतित्व को जीवंत किया। शिक्षकों ने गुरुदेव ठाकुर के शिक्षा संबंधी विचारों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षा क...