बलिया, जनवरी 30 -- बलिया। अमर शहीद मंगल पांडेय स्मारक समिति की ओर से शुक्रवार को 1857 के अमर शहीद मंगल पाण्डेय की जयंती पर शहर के कदम चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा पुष्प अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने मंगल पांडेय के बलिदान को स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा बताया। इस मौके पर पूर्व सैनिक अंगद सिंह, अंनेश पाठक, हरीश पाण्डेय, विनोद यादव, विजय कुमार पाण्डेय, शिवजी प्रसाद, लखन लाल यादव, हरेन्द पाण्डेय, रामप्रताप उपाध्याय, कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के संतोष तिवारी आदि थे। अध्यक्षता शशिकांत चतुर्वेदी व संचालन राजकुमार पांडेय ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...