सीवान, दिसम्बर 23 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। प्रखंड स्थित फरीदपुर रमना गांव में स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मजहरुल हक साहब का आशियाना हर साल की तरह इस बार भी सोमवार को 159वीं जयंती के मौके पर सजाया गया था। एमएलसी विनोद जायसवाल, जीरादेई विधायक भीष्म प्रताप सिंह, सांसद पति व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, पूर्व विधायक अमरनाथ यादव समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष के आगमन के बाद अधिकारियों व नेताओं ने मजार परिसर में प्रवेश किया। मौलाना के मजार पर परिजनों के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व अन्य नेताओं के द्वारा चादरपोशी की गई। मजार पर फूल बरसाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके बाद मौलाना मजहरुल हक साहब के दोनों बेटों - हसन व हुसैन व परपोते अब्दुल्ला फारूकी की मजार पर भी चादरपोशी की गई। स...