बेगुसराय, अप्रैल 14 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। भारतीय संविधान के जनक बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के अनेक विद्यालय में मनाई गई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेघौल कन्या, उर्दू उच्च माध्यमिक विद्यालय नुरूल्लाहपुर सहित अनेक स्कूल में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेघौल कन्या में वरीय शिक्षक अवनीश कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को उनकी जीवनी से सीख लेकर शिक्षा ग्रहण करने की अपील की गई। मौके पर एचएम इंद्राणी कुमारी, पन्नालाल रजक, अंकित मिश्रा, मिंटू कुमारी, संगीता कुमारी सहित अनेक लोग मौजूद थे। नावकोठी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती नावकोठी। यह भी पढ़ें- जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर प...