कौशाम्बी, अप्रैल 14 -- डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत अजुहा में अंकित गौतम के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड तीन स्थित बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओम प्रकाश कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद बैंड-बाजे और 'जय भीम' के नारों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा। यात्रा में शामिल लोग जोश के साथ झूमते और नाचते नजर आए तथा बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। शोभायात्रा वार्ड से निकलकर शायरी माता चौराहा, सब्जी मंडी, लाई मंडी, सरवर चौराहा, जीटी रोड, मंडी समिति और टांडा रोड होते हुए संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- डॉ. आम्बेडकर की 135 वीं जयंती श्रद्धा,...