आरा, जनवरी 4 -- आरा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम स्व. सुशील मोदी के जयंती समारोह की पूर्व संध्या पर वार्ड 22 की पार्षद सह भाजपा नेत्री रेखा जैन की ओर से मनोकामना हनुमान मंदिर महादेवा रोड में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। मौके पर डॉ दिनेश सिंहा, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अमरेंद्र चौबे, युवा मोर्चा जिला महामंत्री उमंग चंद्रवंशी, नीरज केशरी, अमर कश्यप, जीतेंद्र शुक्ला, रितिक सिन्हा, राधा देवी, आकाश कुमार, नितिन कुमार, सुमित कुमार, निखिल, निशांत सिंह सेंगर सहित अन्य मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विभु जैन ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...