अमरोहा, अप्रैल 16 -- नगर के आंबेडकर पार्क के नजदीक मंगलवार देर शाम आयोजित विचार गोष्ठी में बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने की अपील की गई। बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता शीशराम सिंह ने कहा कि बाबा साहेब केवल एक वर्ग के नेता नहीं हैं, बल्कि वह पूरी मानवता के पथ-प्रदर्शक हैं। उन्होंने सामाजिक समानता, न्याय और शिक्षा को हथियार बनाकर भारतीय समाज को नई और प्रगतिशील दिशा प्रदान की। बतौर मुख्य वक्ता चंद्रपाल सैनी ने बाबा साहेब के शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के सिद्धांत पर विचार व्यक्त किए। विपिन सागर व अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ के अध्यक्ष रामवीर सिंह ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- दहिया टोला के आंबेडकर भवन में मनी बाबा साहब की जयंती इस दौरान आंबेडकर जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष विनोद कु...