दरभंगा, अप्रैल 14 -- विजय राय,बेनीपुर। अलीनगर प्रखंड के जयंतीपुर दाथ (गाछीटोल) निवासी गणेश पासवान के तीन वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार की मौत मंगलवार की दोपहर छत से गिरने के कारण हो गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे लेकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, पुत्र की मौत होने के साथ ही माता-पिता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल होने लगा। दो पुत्रियों व एकमात्र पुत्र में मृतक छोटा था। पुत्र की मृत्यु के शोक में मां लगातार मूर्छित होकर गिर रही थी। उसे स्थानीय लोग लगातार संभालते हुए ढाढ़स बंधा रहे थे। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही बहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने ले जा रहे थे लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही...