बागपत, अप्रैल 14 -- डॉ. भीमराव अंबेडकर वेलफेयर ट्रस्ट बागपत के तत्वावधान में मंगलवार को बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बागपत विधायक योगेश, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, नगर पालिका चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट मौजूद रहे। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय शूटर कुमारी डॉली और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कुमारी स्वाति मौर्य को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बागपत के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में यशपाल सिंह, सुभाष तोमर, अजीत, सुरेश चंद, प्रमोद कुमार, दीपक कुमार, सभासद दिलीप कुमार, मुन्नी देवी आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- संविधान निर्माता के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प यह भी पढ़ें- रामनगर में भीमराव अं...