जम्मू से लौटे मजदूर ने जहर खाकर दी जान
हरदोई, जून 3 -- टड़ियावां, संवाददाता। थाना क्षेत्र के भेलखड़ा गांव निवासी एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। युवक मंगलवार सुबह ही जम्मू-कश्मीर से मजदूरी कर घर लौटा था। भेलखड़ा निवासी 22 वर्षीय दुलीचंद जम्मू-कश्मीर में मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार सुबह घर पहुंचा था। दोपहर बाद वह घर से घूमने निकला था। कुछ देर बाद पड़ोसी गांव पनिहैया से उसके भाई को दुलीचंद की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। परिजनों ने आत्महत्या के कारणों की जानकारी होने से इनकार किया है। थानाध्यक्ष इश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.