जम्मू से लौटते वक्त बल्लभगढ़ के तीन दोस्तों की हादसे में मौत
फरीदाबाद, जून 14 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। बल्लभगढ़ से जम्मू एवं कश्मीर घूमने गए पांच दोस्तों के साथ रविवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरोटा के जगती-करली क्षेत्र में उनकी कार एक बस से टकरा गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई। पांचों दोस्त मंगलवार को बल्लभगढ़ से जम्मू एवं कश्मीर के लिए गए थे। रविवार सुबह आने के दौरान उनकी कार बस से जा टकराई। भूदत्त कॉलोनी निवासी मृतक शक्ति सिंह मर्चेंट नेवी में था और मोहित वर्मा सर्राफ था और सिकंदर सैफी कार मैकेनिक था। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 2:15 बजे कार जम्मू से उधमपुर की ओर जा रही बस से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। परिजनों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.