नई दिल्ली, फरवरी 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जम्मू से पीछा कर आए गिरोह ने तिमारपुर इलाके में एक कारोबारी से 15 लाख रुपये और 22 आईफोन लूट लिए। उत्तर जिला पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी रकम और सभी फोन बरामद कर लिए हैं। वारदात का फुटेज भी वायरल हो रहा है। डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि जम्मू निवासी 39 वर्षीय रमेश लाल 17 फरवरी को बस से दिल्ली पहुंचे थे। वह पुराने आईफोन जम्मू से खरीदकर दिल्ली में बेचते हैं। उनके पास 15 लाख रुपये और 22 आईफोन थे। मजनू का टीला पर उतरते ही बस से उतरी तीन महिलाएं उनसे उलझ गईं। दो युवक भी आ गए। महिलाओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर हंगामा किया, इसी दौरान युवक नकदी और मोबाइल से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर मनीवा अख्तर, जूना बेगम और हाशु बीबी को दबोच लिया। पूछता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.