मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। तुर्की थाना के लदौरा गांव निवासी कन्हैया लाल ने जम्मू स्थित एक ड्राईफ्रूट की नामी दुकान से खरीदारी के लिए ऑनलाइन ऑर्डर किया। कुछ दिनों बाद उन्हें फोन आया कि ऑर्डर के लिए जिस खाते पर रुपये भेजे गए थे वह फ्रीज करा दिया गया है। इसलिए उस रुपये को वापस किया जाएगा। इसके लिए उसने यूपीआई का दो बार कोड भेजा। यूपीआई एप पर उक्त कोड को डालते ही कन्हैया लाल के खाते से 17 हजार रुपये कट गए। उन्होंने मामले में तुर्की थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- बैंक खाते से 1.10 लाख रुपये का फ्रॉड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...