नई दिल्ली, मार्च 22 -- जम्मू विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग ने एमए पाठ्यक्रम से पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना, सर सैयद अहमद खान और कवि-दर्शनशास्त्री मोहम्मद इकबाल से जुड़े विषयों को हटाने की सिफारिश कर दी है। यह फैसला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के विरोध प्रदर्शन के बाद लिया गया है। बता दें कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत संशोधित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में शामिल जिन्ना पर आधारित अध्याय को तत्काल हटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि देश के विभाजन और दो-राष्ट्र सिद्धांत के प्रमुख प्रतीक जिन्ना जैसे व्यक्तियों को छात्रों को पढ़ाना अस्वीकार्य है। एबीवीपी जम्मू-कश्मीर के सचिव सन्नक श्रीवत्स ने कहा कि ऐस...