नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास धान के खेत में शनिवार को एक ड्रोन मिला। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने अभी तक यह पता नहीं लगाया है कि यह ड्रोन पाकिस्तान से आया था या किसी स्थानीय व्यक्ति द्वारा उड़ाया गया था। यह ड्रोन मख्याल गांव के रहने वाले विजय कुमार के खेत में शाम करीब 4:40 बजे देखा गया। इसे देखने के बाद कुमार ने काना चक पुलिस स्टेशन को सूचना दी। पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। ड्रोन को अपने कब्जे में लिया और उसे पुलिस स्टेशन ले गई।अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन कहां से आया और किन परिस्थितियों में इसे खेत में छोड़ दिया गया, इन सब बातों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...