नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को जम्मू जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर हथियारबंद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उसे परगवाल क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान अब्दुल खालिक के रूप में हुई है और उसके पास हथियार था। अधिकारी के अनुसार, इस संबंध में जांच और कानूनी कार्यवाही के लिए खौर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.